बालोद| सीढ़ी के बगल से 50 फीट ऊपर तांदुला बांध पार में एक युवक ने बाइक चढ़ा दी। यह वीडियो शनिवार को दिनभर वायरल होता रहा। रील बनाने की सनक में युवक ने अपनी बाइक को 50 फीट ऊंचे तांदुला जलाशय पार पर चढ़ा दिया। सीढ़ी के बगल पर बने संकरे रास्ते से बाइक चढ़ाकर खतरनाक स्टंट कर उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद अब पुलिस प्रशासन युवक की तलाश कर रही है।


