रील बनाते समय नाव पलटी, तालाब में डूबा युवक; मौत:गंजबासौदा में दोस्तों के साथ शूट पर गया था, वीडियो पर आते थे मिलियन व्यूज

विदिशा जिले के ग्राम घटेरा में इंस्टाग्राम रील बनाने के चक्कर में एक 19 वर्षीय युवक की तालाब में डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान बंजरिया निवासी देव तिवारी के रूप में हुई है, जो अपने तीन दोस्तों के साथ रविवार शाम करीब 4:30 बजे तालाब पर पहुंचा था। जानकारी के अनुसार, चारों दोस्त तालाब के किनारे लकड़ियों के सहारे बनी एक छोटी नाव पर सवार होकर बीच तालाब में पहुंच गए थे। रील बनाने के दौरान अचानक नाव का संतुलन बिगड़ गया और वह पलट गई, जिससे चारों युवक पानी में गिर गए। देव के तीन मित्रों को तैरना आता था, जिनकी चीख-पुकार सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और ट्यूब की मदद से उन्हें सुरक्षित बाहर निकाल लिया। मशक्कत के बाद निकला शव हादसे के दौरान देव तिवारी गहरे पानी में चला गया था। काफी मशक्कत के बाद उसे पानी से बाहर निकाला जा सका। शाम करीब 6:00 बजे तक चले इस घटनाक्रम के बाद गंभीर हालत में उसे तुरंत त्योंदा के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक देव तिवारी गंजबासौदा के एक कॉलेज में पढ़ाई कर रहा था। इंस्टाग्राम पर 29 हजार फॉलोअर थे देव तिवारी इंस्टाग्राम पर काफी सक्रिय था और उसके पेज पर 29,000 से अधिक फॉलोअर्स थे। वह अक्सर अतरंगी वीडियो बनाता था, जिनमें से उसके एक वीडियो को 136 मिलियन और दूसरे को 30 मिलियन से अधिक व्यूज मिले थे। रविवार को भी वह अपने फॉलोअर्स के लिए रील बनाने के उद्देश्य से ही तालाब पर गया था, लेकिन यह शौक उसकी जान पर भारी पड़ गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *