रील बनाने के लिए प्रतिमा पर हमला:मुंगावली में रानी अवंतीबाई की मूर्ति को थप्पड़ मारने वाली दो युवतियां गिरफ्तार

अशोकनगर के मुंगावली में दो युवतियों ने रील बनाने के लिए रानी अवंतीबाई लोधी की प्रतिमा को थप्पड़ मारा। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। बहादुरपुर रोड स्थित प्रतिमा के साथ की गई इस हरकत से लोधी समाज में आक्रोश फैल गया। ज्ञान सिंह लोधी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि उनके मोबाइल पर एक वीडियो आया, जिसमें दो युवतियां रानी अवंतीबाई की प्रतिमा को थप्पड़ मार रही थीं। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए वीडियो के आधार पर दोनों युवतियों की पहचान की। लड़कियां पास में ही रहने वाले ही और दोनों धर्म विशेष से है। मुंगावली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के बाद लड़कियों को गिरफ्तार किया था, उन दोनों लड़कियों को न्यायालय से जमानत मिलने के बाद रिहा कर दी गईं। वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया मामले को लेकर जान सिंह लोधी ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने पुलिस को बताया कि मंगलवार सुबह 10 बजे वीरांगना महारानी अवंती बाई की प्रतिमा को दो लड़कियां प्रतिमा के चेहरे पर थप्पड़ मार रही थी। प्रतिमा के साथ अमानवीय आपत्तिजनक अभद्र व्यवहार किया गया है। इसके बाद वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल भी किया गया, जिससे महारानी अवंती बाई की प्रतिमा को लज्जित कर उनके सम्मान को ठेस पहुंचाने का प्रयास किया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *