रीवा में एक दिन की नवजात का शव मिला:लोगों ने शोर मचाकर कुत्तों को नोंचने से बचाया; पुलिस सीसीटीवी खंगाल रही

रीवा शहर के चोरहटा थाना क्षेत्र स्थित मैदानी के हाउसिंग बोर्ड अटल परिसर में लोगों ने शुक्रवार को कुत्तों को एक नवजात बच्ची के शव को नोंचते हुए देखा। यह नजारा देखकर स्थानीय लोगों ने तत्काल शोर मचाया, जिसके बाद कुत्ते शव को छोड़कर भाग गए। घटना की जानकारी मिलते ही चोरहटा पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस के अनुसार, मृत नवजात लगभग एक दिन का लग रहा है। शुरुआती जांच में आशंका व्यक्त की जा रही है कि किसी ने जन्म के तुरंत बाद बच्ची को परिसर में फेंक दिया होगा। पुलिस सीसीटीवी खंगाल रही
पुलिस ने नवजात के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए संजय गांधी अस्पताल भेज दिया है। साथ ही अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि आरोपी तक पहुंचा जा सके। पहले भी मिल चुके नवजातों के शव
थाना प्रभारी आशीष मिश्रा ने बताया कि जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि आखिरकार बच्ची के शव को यहां कौन छोड़कर चला गया है। बता दें कि यह पहला मामला नहीं है जब किसी नवजात बच्ची का शव इस तरह से मिला हो। इसके पहले भी जिले भर के इलाकों में नवजात बच्चियों के शव मिल चुके हैं। वहीं, कई बार अवैध गर्भपात और अवैध तरीके से डिलीवरी किए जाने वाले ठिकानों का खुलासा भी हुआ है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *