रीवा में ऑटो पर पलटा ट्रक, 4 की मौत:मृतकों में दो बच्चे शामिल, 4 घायल; प्रयागराज से गंगा स्नान कर लौट रहे थे

रीवा में सीमेंट पिलर से लदा एक बल्कर ट्रक ऑटो पर पलट गया। हादसे में ऑटो सवार एक पुरुष, महिला और दो बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, ऑटो में कुल 8 लोग सवार थे। सभी मऊगंज के नई गढ़ी के रहने वाले थे और प्रयागराज से गंगा स्नान कर लौट रहे थे। बल्कर भी प्रयागराज से रीवा की ओर आ रहा था। यूपी-एमपी के बॉर्डर पर सोहागी घाटी से गुजरते वक्त ट्रक ने ऑटो को ओवरटेक किया। इसी दौरान अनियंत्रित होकर वह ऑटो के ऊपर पलट गया। एडिशनल एसपी विवेक लाल ने बताया कि घायलों और मृतकों की पहचान की जा रही है। हादसे के चलते सोहागी पहाड़ से टोल प्लाजा तक करीब तीन किलोमीटर लंबा जाम लग गया। जिसे आधे घंटे की मशक्कत के बाद खुलवाया जा सका। हादसे की 4 तस्वीरें… ये खबर भी पढ़ें… तेज रफ्तार डंपर ने स्कूटी सवार को रौंदा, VIDEO सीहोर जिले के रेहटी में बुधवार को एक तेज रफ्तार डंपर ने स्कूटी सवार काे रौंद दिया था। हादसे में उसकी माैके पर ही मौत हो गई थी। हादसे के एक दिन बाद गुरुवार को घटना का वीडियो सामने आया है। इसमें ट्रक के पिछले पहिए में युवक कुचलते हुए दिखाई दे रहा है। पुलिस ने आरोपी डंपर चालक को गिरफ्तार कर लिया है। पढ़ें पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *