विजयादशमी पर्व के अवसर पर गुरुवार को रीवा शहर में दिनभर कई स्थानों पर ट्रैफिक रूट डायवर्ट रहेगा। भीड़ और जाम की स्थिति से बचने के लिए प्रशासन ने यह व्यवस्था लागू की है। हर साल की तरह इस बार भी रामलीला, रावण दहन और मेलों की वजह से सड़कों पर वाहनों और लोगों की भीड़ बढ़ने की संभावना है। ऐसे में प्रशासन ने पहले से ही रूट प्लानिंग की है। दशहरे के दिन घर से निकलने से पहले ये रूट जरूर देखें, ताकि आप ट्रैफिक से बच सकें और पर्व का आनंद बिना किसी असुविधा के ले सकें। जानिए कहां-कहां रहेगा रूट डायवर्जन गुप्ता पेट्रोल पंप से कॉलेज चौराहा तक
सिर्फ दोपहिया वाहनों को प्रवेश मिलेगा। फोर व्हीलर और बड़े वाहन नहीं जा सकेंगे। दोपहिया वाहन की पार्किंग व्यवस्था
एनसीसी ग्राउंड के दोनों ओर, कमिश्नर बंगले के दाहिने और बाएं ओर पार्किंग की जा सकेगी। फोर व्हीलर वाहन की पार्किंग सतना से आने वाली बसें
जो बसें पुराने बस स्टैंड जाना चाहती हैं, उन्हें अनुमति दी जाएगी। बाकी बसें ढेकहा–करहिया मंडी–बोदाबाग–कॉलेज चौक फ्लाईओवर होते हुए नए बस स्टैंड जाएंगी। नए बस स्टैंड से निकलने वाली बसें
कॉलेज फ्लाईओवर–बोदाबाग–करहिया मंडी–ठेकहा तिराहा होते हुए अपने गंतव्य जाएंगी। कॉलेज चौक से फोर व्हीलर का रूट
रसिया मोहल्ला से होते हुए मार्तण्ड स्कूल पार्किंग तक जा सकेंगे। पुराने बस स्टैंड से नए बस स्टैंड की ओर जाने वाले फोर व्हीलर
गुप्ता पेट्रोल पंप–केंद्रीय विद्यालय चौराहा–कॉलेज चौक होते हुए आगे बढ़ेंगे। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि निर्धारित रूट का पालन करें और पार्किंग व्यवस्था का उपयोग कर ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारु बनाए रखें। दशहरे के उत्सव को शांति और सुव्यवस्था के साथ मनाने की अपील भी की गई है।


