रीवा में बुजुर्ग को जमीन पर पटककर मोबाइल लूटा:आदतन अपराधी गिरफ्तार, उस पर कई थानों में मामले दर्ज

रीवा के बांस घाट मोहल्ले में बदमाश ने 74 वर्षीय बुजुर्ग के साथ लूट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश बुजुर्ग राम अवध सिंह (74) को अकेला देखकर उनके पास पहुंचा, उन्हें जमीन पर पटक दिया। बुजुर्ग के पास उस वक्त और कुछ नहीं मिला तो उनका मोबाइल लूट ले गया। घटना के समय बुजुर्ग दुकान से सामान लेकर घर लौट रहे थे। पुलिस ने मुखबिर से जानकारी ली तो लूट करने वाला बदमाश आदतन अपराधी निकला। उसे गिरफ्तार कर रविवार को जेल भेज दिया गया। आरोपी के खिलाफ पहले से मामले दर्ज
सिविल लाइन थाना प्रभारी कमलेश साहू ने बताया कि आरोपी अमन लोनिया शातिर और आदतन अपराधी है। लूटा हुआ मोबाइल बरामद हुआ है। उसके खिलाफ पहले से कई मामले दर्ज हैं। वह कबाड़ी मोहल्ले का रहने वाला है। वह आए दिन आपराधिक घटनाओं को अंजाम देता है। इस बार इस बदमाश ने एक बुजुर्ग को निशाना बनाया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लूटा हुआ मोबाइल बरामद कर लिया। जहां से उसे जेल दाखिल कर दिया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *