रीवा जिले के सोहागी थाना अंतर्गत चौरा गांव में 17 सितंबर की रात एक महिला की गला दबा कर हत्या कर दी गई। मृतक महिला हमीदु निशा अपने सात साल के बच्चे के साथ घर पर अकेली थी क्योंकि उसका पति ट्रक चलाने के काम से बाहर था। रिश्ते के फूफा बेचन अली अपने दो साथियों के साथ महिला के घर पहुंचा था। वे मुर्गा-दारू पार्टी कर रहे थे। बेचन अली ने महिला के पति को करीब एक लाख रुपए उधार दिए थे, जिनकी वापसी की मांग करने पर विवाद शुरू हुआ। गुस्से में आरोपियों ने महिला से मारपीट कर उसका गला दबा दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। मासूम बच्चा अनजान रहा
विवाद के दौरान बच्चे को घर से बाहर निकाल दिया गया। घटना के बाद बच्चा वापस घर में आया और मां के शव के पास सो गया। सुबह परिजन जब महिला के बारे में पूछते हैं तो बच्चा सोने की बात कहता है। परिजन जब घर में गए तो महिला की मौत का पता चला। आरोपियों की गिरफ्तारी
पुलिस ने बच्चे के बयान और जांच के बाद आरोपी फूफा बेचन अली (44) को प्रयागराज से गिरफ्तार किया है। उसके एक नाबालिग साथी को भी पकड़ा गया है, जबकि एक आरोपी अभी फरार है।
रीवा की एडिशनल एसपी आरती सिंह ने बताया कि आरोपी बेचन अली को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की आगे की जांच जारी है।


