रीवा में रेप का इनामी आरोपी गिरफ्तार:शादी का झांसा देकर बनाए थे संबंध, 7 महीने से था फरार; पुलिस को देखकर भागने लगा

रीवा की सिविल लाइन थाना पुलिस ने बलात्कार के मामले में सात महीने से फरार चल रहे 5,000 रुपए के इनामी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने शादी का झांसा देकर युवती के साथ गलत काम किया था और जान से मारने की धमकी दी थी। पुलिस ने उसे इंजीनियरिंग कॉलेज के पास से घेराबंदी कर पकड़ा। 26 मई 2025 को फरियादिया ने आरोपी महेंद्र कुमार नट के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। आरोप था कि उसने शादी का झांसा देकर गलत काम किया और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। शिकायत के आधार पर थाना सिविल लाइन में अपराध क्रमांक 216/25 धारा 69, 351(3) BNS के तहत मामला दर्ज किया गया था। रिपोर्ट के बाद से ही आरोपी लगातार फरार चल रहा था। पुलिस को देखकर भागने लगा था
27 नवंबर 2025 को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी महेंद्र उर्फ अंकित नट इंजीनियरिंग कॉलेज के पास दिखाई दिया है। पुलिस मौके पर पहुंची तो आरोपी पुलिस को देखकर भागने लगा। टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान महेंद्र कुमार नट उर्फ अंकित (27 वर्ष) पिता जगन्नाथ नट, निवासी ग्राम गिरबो, थाना सेमरिया, जिला रीवा के रूप में हुई है। आरोपी को गिरफ्तार कर 28 नवंबर 2025 को न्यायालय में पेश किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *