रीवा में सिलपरा नहर में डूबे छात्र की सर्चिंग शुरु:चश्मा निकालते समय पैर फिसलने से बहा था, 40 घंटे से SDRF का रेस्क्यू जारी

रीवा शहर के बिछिया थाना क्षेत्र अंतर्गत सिलपरा नहर में डूबे छात्र श्रेयस कुशवाहा की तलाश लगातार तीसरे दिन भी जारी रही, लेकिन अब तक उसका कोई सुराग नहीं मिल सका है। रविवार को भी दिनभर रेस्क्यू अभियान चलाया गया, हालांकि अंधेरा होने के बाद सर्चिंग रोकनी पड़ी। अब सोमवार को रेस्क्यू अभियान का चौथा दिन होगा। दोस्तों के साथ घूमने पहुंचा था नहर किनारे जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को ज्ञानस्थली विद्यालय के तीन छात्र दोस्तों के साथ घूमने के लिए सिलपरा नहर पहुंचे थे। इसी दौरान बजरंग नगर निवासी 16 वर्षीय श्रेयस कुशवाहा पिता राकेश कुशवाहा हादसे का शिकार हो गया। बताया गया कि नहर किनारे श्रेयस का चश्मा पानी में गिर गया था। चश्मा निकालने के प्रयास में उसका पैर फिसल गया और वह नहर के तेज बहाव में बह गया। देखते ही देखते वह गहरे पानी में समा गया। सूचना मिलते ही शुरू हुआ रेस्क्यू अभियान घटना की सूचना मिलते ही बिछिया थाना पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। तत्काल रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया और नहर में सर्चिंग की गई। शुक्रवार से लगातार नहर में गोताखोरों द्वारा तलाश की जा रही है, लेकिन नहर का तेज बहाव और अधिक गहराई रेस्क्यू अभियान में सबसे बड़ी बाधा बनी हुई है। इसी कारण अब तक छात्र का पता नहीं चल पाया है। रविवार को दिनभर चली तलाश रविवार को भी एसडीआरएफ के गोताखोरों ने दिनभर नहर में सर्चिंग की, लेकिन शाम को अंधेरा होने के कारण रेस्क्यू अभियान रोकना पड़ा। बिछिया थाना पुलिस ने बताया कि सोमवार सुबह एक बार फिर एसडीआरएफ की टीम के साथ नहर में सर्चिंग शुरू की जाएगी। रेस्क्यू अभियान का चौथा दिन होगा। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल घटना के बाद से ही श्रेयस के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार और स्थानीय लोगों की निगाहें रेस्क्यू टीम पर टिकी हुई हैं और सभी को उम्मीद है कि छात्र जल्द मिल जाएगा। प्रशासन और पुलिस अधिकारियों ने कहा है कि जब तक छात्र का पता नहीं चल जाता, तब तक रेस्क्यू अभियान पूरी गंभीरता के साथ जारी रखा जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *