रीवा में 3 मिनट में 100 लाठियां मारी,VIDEO:कबाड़ व्यापारी को अधमरा किया; बुलेट निकलने की बात पर विवाद, 5 बदमाशों ने की वारदात

रीवा जिले के पनवार थाना अंतर्गत शिवपुर क्षेत्र में कबाड़ व्यापारी और उनके भाई पर हुए जानलेवा हमले का वीडियो रविवार को सामने आया है। वीडियो में 5 हमलावर एक व्यक्ति को जमीन पर लिटाकर लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटते नजर आ रहे हैं। बदमाशों ने 3 मिनट में युवक को 100 लाठियां मारी। जिससे वह लहूलुहान और अचेत हो गया। इसके बाद भी वे पीटते रहे। बताया गया कि बदमाशों ने मौके पर मौजूद लोगों को पिस्टल भी दिखाई। हमले में घायल व्यापारी अतीक और उनके भाई सफीक की हालत बेहद नाजुक है। प्रयागराज में हालत बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ रेफर किया गया है, जहां वे जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहे हैं। शिवपुर सरपंच के अनुसार, इस खूनी संघर्ष की वजह मेले के दौरान रास्ता न मिलने की कुछ दिनों पुरानी रंजिश है। बताया गया कि पौष के मेले में बुलेट बाइक से निकल रहे युवकों और दुकान हटा रहे व्यापारी के बीच रास्ता साफ न होने को लेकर कहासुनी हुई थी। इसके बाद दोनों पक्षों में कई बार विवाद की स्थिति बनी, जो बाद में इस हिंसक हमले में बदल गई। जहां पुरानी रंजिश को लेकर दबंगों ने कुछ दिनों बाद एक बार फिर हमला किया। वीडियो में दिखी दरिंदगी, क्षेत्र में दहशत देर रात की घटना का रविवार को वायरल हुए वीडियो ने इलाके में सनसनी फैला दी है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि आरोपी एक व्यक्ति को जमीन पर गिराकर लगातार डंडों से पीट रहे हैं। हमलावर घायल को मरणासन्न हालत में छोड़कर मौके से फरार हो गए। इस घटना के बाद शिवपुर और आसपास के इलाकों में तनाव और पैनिक जैसी स्थिति बनी हुई है। चंपागढ़ के 5 युवकों पर आरोप पीड़ित पक्ष ने ग्राम चंपागढ़ (थाना पनवार) निवासी 5 लोगों पर नामजद आरोप लगाए हैं। इनमें शिवम सिंह ठाकुर, अजीत सिंह ठाकुर, सौरभ सिंह ठाकुर, सत्यम सिंह ठाकुर और शक्ति सिंह ठाकुर शामिल हैं। पीड़ित परिवार का आरोप है कि पुलिस की कार्रवाई धीमी है और आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से वे डरे हुए हैं। डॉक्टर बोले- बचना मुश्किल है हमले में घायल को सिर और शरीर पर गंभीर चोटें आई हैं। चिकित्सकों के मुताबिक, हालत इतनी नाजुक है कि उनका बचना बहुत मुश्किल बताया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि वीडियो और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच की जा रही है और दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी। देखिए तस्वीरें…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *