रीवा में 392 शिक्षकों की क्रमोन्नति का आदेश जारी:डिप्टी सीएम शुक्ल बोले- विद्यार्थियों को शिक्षक ही गढ़ते हैं, उन्हें नशे से दूर करें

रीवा में डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल ने रविवार को 392 शिक्षकों की क्रमोन्नति के आदेश सिंगल क्लिक के जरिए जारी किए। आयोजन शहर के कृष्णा राज कपूर ऑडिटोरियम में हुआ। इस अवसर पर राजेंद्र शुक्ल ने कहा कि युवाओं में बढ़ते नशे के प्रचलन को रोकने में शिक्षक अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। शिक्षा के क्षेत्र को बेहतर बनाने में शिक्षक अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करें। साथ ही युवा पीढ़ी को नशे से दूर रहने के लिए सजग करें। विद्यार्थियों के गढ़ने का कार्य शिक्षक ही करते हैं। इसलिए युवाओं को नशे जैसी विकृति से दूर रहने की समझाइश शिक्षक ही दे सकते हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षकों का दायित्व है कि वह अपने शिक्षकीय कार्य का निष्ठापूर्वक और ईमानदारी से निर्वहन करें और विकसित व सुसंस्कृत समाज के निर्माण में अपनी भूमिका को निभाएं। शुक्ल बोले- युवाओं को नशे से दूर रखने की कोशिश कर रहे
डिप्टी सीएम ने बताया कि समन्वित प्रयास से जिले में युवाओं को नशे से दूर रखने के सभी स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं और इसके सार्थक परिणाम भी सामने आए हैं। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में हमारा देश आर्थिक तौर पर सशक्त हो रहा है। नदियों को जोड़ने के अटल जी के संकल्प को पूरा किए जाने का कार्य प्राथमिकता से हो रहा है। उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में भवनों का निर्माण, सीएम राइज और पीएमश्री विद्यालयों की स्थापना सहित अन्य अधोसंरचना विकास के काम भी प्राथमिकता में हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *