रुई के गोदाम में आग से हड़कंप:फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियों से दो घंटे में पाया काबू; लाखों का माल जलकर राख

शहर के मदारेश्वर इलाके में शुक्रवार दोपहर एक गोदाम में अचानक आग लग गई। जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। आग की सूचना मिलते ही नगर परिषद की चार दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने का मिशन शुरू किया। जानकारी के अनुसार यह गोदाम गद्दे बनाने वाली रुई रखी जो जलकर राख हो गई। आग से धुएं का गुबार दूर तक दिखाई दिया। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की 4 गाड़ियों से दो घंटे आग पर काबू पाया। राहत की बात यह रही कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन गोदाम में रखा लाखों रुपए का माल जलकर राख हो गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि अचानक तेज आवाज के साथ आग लगी, जिससे आस-पास के लोग डर के मारे घरों से बाहर निकल आए। प्राथमिक जांच में शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है, लेकिन फायर डिपार्टमेंट और पुलिस जांच के बाद सही पता चल पाएगा। घटना के बाद इलाके में एहतियातन पुलिस बल तैनात किया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *