अलवर| कथा वाचक जुगल किशोर महाराज ने बंधन रिसोर्ट में चल रही श्रीमद भागवत कथा के सातवें दिन रुक्मणि विवाह का प्रसंग सुनाया। इस दौरान रुक्मणि विवाह की झांकी भी सजाई गई। उन्होंने कहा कि प्रथम रास पंचायत अध्याय की कथा, महारास की कथा, कंस वध और गोपी उद्धव संवाद का प्रसंग सुनाया। रुक्मणि विवाह की जीवंत झांकी सजाई गई। ढोल नगाड़ों के साथ बारात निकाली गई। इस दौरान श्रद्धालुओं ने भजनों पर नृत्य किया।


