रुदावल थाने का मामला:पिछले बजट में बांध बारैठा में नया थाना खोलने की हुई घोषणा, अभी तक शुरू नहीं हुआ थाना

कानून व्यवस्था को अधिक मजबूत करने व आमजन तक सुगम पहुंच सुनिश्चित करने तथा पर्यटकों की सुरक्षा के लिए राज्य सरकार ने पिछले वर्ष बजट में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बांध बारैठा में नवीन पुलिस थाना खोलने की घोषणा की थी। इसके लिए गृह विभाग द्वारा पुलिस से प्रस्ताव भी मांगे गए थे। पुलिस ने बांध बारैठा में नवीन पुलिस थाना खोलने के प्रस्ताव बनाकर भी भेज दिए, लेकिन बजट घोषणा के बावजूद भी अभी तक बांध बारैठा में पुलिस थाना शुरू नहीं हो सका है। जिससे बांध बारैठा आने वाले पर्यटक खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे है। नवीन पुलिस थाना बांध बारैठा में रुदावल व गढीबाजना थाने के 48 गांवों को जोड़ा जाना। जिसमें पुलिस थाना रुदावल के 26 व गढीबाजना के 22 गांव शामिल होने है। फिलहाल बांध बारैठा में रुदावल पुलिस थाने की अस्थाई पुलिस चाैकी है। जिसमें पर्याप्त जाब्ता नहीं होने से पर्यटक भी असुरक्षित महसूस करते है। हाल ही पुलिस चाैकी में सब इंस्पेक्टर की नियुक्ति की है। थाना बनने से रुदावल व गढीबाजना थाने का भार होगा कम पुलिस थाना रुदावल में वर्तमान में रुदावल, रूपवास व बयाना तहसील के 80 गांव जुड़े हुए है। पुलिस थाने में ज्यादा गांव होने के साथ ही गांवों की थाने से अधिक दूरी के कारण कानून व्यवस्था संभालने में पुलिस को परेशानी होती है। नवीन थाने में जुड़ने हैं ये गांव नवीन पुलिस थाना बांध बारैठा में रुदावल थाने के गांव बारैठा, नगला बारैठा, नगला दूली, पालीडांग, वैदपुरा, हरनगर, वस्त्रावली, नगला ठोडा, नगला कहार, महमदपुरा, बंगसपुरा, नगला देवला, नगला भूरा, नगला मढपुरिया, सिंघाडा, नगला सिंघाडा, नगला मचैला, सुल्तानपुर, चहल, कोलूपुरा, ब्रह्मवाद, नयावास, सीदपुर, नगला तिया, नगला अडऊआ, नगला झामरा एवं पुलिस थाना गढीबाजना के गांव थानाडांग, गुर्दाडांग, कल्ले का नगला, इन्द्रा काॅलोनी, घुनैनी, नगला तीर, वरवार का नगला, नया नगला, भोलापुरा, पूठपुरा, खेरीडांग आदि गांव जुड़ने हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *