रांची | विद्यापति स्मारक समिति के कार्यालय के समीप संतोषी माता मंदिर कचहरी चौक में मंगलवार को रुद्राभिषेक यज्ञ का आयोजन किया गया। विधि-विधान के साथ बाबा भोलेनाथ की पूजा-अर्चना की गई। इस रुद्राभिषेक यज्ञ में पंडित निर्भय कांत झा शास्त्री, यजमानकमला कांत झाव सियाराम झा सरस थे। शिवभक्तों ने आहुतियां डाल विश्व कल्याण के लिए कामना की।


