रूक्का में फिर बिजली संकट, शहर में ठप रही वाटर सप्लाई

रूक्का वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में बुधवार को दिन भर बिजली संकट रहा। बिजली का आना-जाना लगातार जारी रहा। जानकारी के अनुसार पेड़ों की डाली की कटाई एवं अन्य कारणों से बिजली आती-जाती रही। इसके कारण प्लांट से विभिन्न लाइनों से बुधवार को पानी नहीं भेजा सका। इस वजह से पूरे शहर में बुधवार को वाटर सप्लाई बाधित रही। इसके कारण लोगों का संकट बढ़ता ही जा रहा है। लोग पूरी तरह से निजी बोरिंग, सरकारी बोरिंग और नगर निगम टैंकर से पानी वितरण पर आश्रित हो गए हैं। हालात सुधरने के बजाय बिगड़ते जा रहे हैं। इधर, बुधवार को शहर में बिजली की आंख मिचौनी जारी रही। वहीं, मंगलवार को आए आंधी-तूफान के बाद बड़ी खराबी के कारण देर रात यहां तक की सुबह चार बजे बिजली बहाल हो सकी। यानि 16-18 घंटे बाद लोगों को बिजली नसीब हुई। सभी लाइन से बंद रहा पानी बुधवार को टाउन लाइन, रातू रोड लाइन और जिला स्कूल लाइन से पानी नहीं भेजा जा सका। इसके कारण पूरे शहर में जैसे कोकर, दीपा टोली, बरियातू रोड, कांटाटोली, बहुबाजार, सिरमटोली, चर्च रोड, चुटिया डोरंडा, अशोक नगर, एमईएस नामकुम, लोवाडीह, लालपुर, मोरहाबादी, करमटोली, मेन रोड, अपर बाजार, हिंदपीढ़ी व आसपास जलापूर्ति पूरी तरह ठप रही। आज वाटर सप्लाई सिरमटोली से अशोकनगर तक ठप रहेगी गुरुवार को बहुबाजार- सिरमटोली कनेक्टिंग फ्लाईओवर निर्माण कार्य के कारण पथ निर्माण डिवीजन ने शटडाउन लिया है। इसके कारण 22 मई की सुबह 10 बजे से 23 मई की सुबह 10 बजे तक वाटर सप्लाई लाइन बंद रहेगी। इसके कारण रुक्का- हटिया लाइन से आपूर्ति होने वाले क्षेत्र जैसे बहुबाजार, सिरमटोली, डोरंडा और अशोकनगर क्षेत्र में गुरुवार को जलापूर्ति पूरी तरह से ठप रहेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *