रूण के युवा जिलेभर में लगाएंगे 2100 परिंडे:गर्मी के मौसम में विशेष पहल, पक्षियों के लिए लगेंगे चुग्गा पात्र

गर्मी के मौसम को देखते हुए नागौर के रूण गांव से चुग्गा पात्र व परिंडे लगाओ अभियान की शुरूआत की गई है। पक्षी प्रेमी दिनेश भांबू गांव-गांव जाकर लोगों को परिंडे लगाने और पक्षियों के लिए चुग्गा पात्र रखने के लिए अपील कर रहे हैं। किशन शर्मा ने बताया कि रूण में 41 परिंडे और 11 चुगा पात्र लगाए गए हैं। गर्मी में पानी की कमी से तड़पते पक्षियों की प्यास बुझाने के लिए इस अभियान के तहत जिलेभर में 2100 परिंडे व चुग्गा पात्र लगाने का लक्ष्य है। आमजन को परिंडे व चुग्गा पात्र रखकर नियमित रूप से पानी व दाने भरने का संकल्प भी दिलाया जा रहा है। रूण गांव में रत्नासागर तालाब, शीतला माता मंदिर, श्याम मंदिर और गांव के सार्वजनिक तालाब के पास परिंडे व चुग्गा पात्र लगाकर अभियान की शुरूआत की गई है। पद्मश्री हिम्मताराम भांबू से प्रेरित होकर दिनेश भांबू व उनकी टीम ने जिलेभर में परिंडे लगाने का संकल्प लिया है। घने पेड़-पौधों, स्कूल, अस्पताल, सरकारी कार्यालय, मंदिर, मस्जिद व अन्य सार्वजनिक स्थानों पर परिंडे व चुग्गा पात्र लगाए जा रहे हैं। दिनेशा भांबू के साथ सुशील भांबू, राकेश टांक, नवरतन लेगा, रिछपाल गोलिया, अंकित शर्मा, रामविलास डूकिया, ताराचंद शर्मा, सतीश लालरिया, तेजाराम डूकिया, रवि जांगिड़, कोजाराम टेलर और पंकज शर्मा आदि अभियान में सहयोग देकर गर्मी के मौसम में पक्षियों के संरक्षण में लगे हुए हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *