रूपए डबल‌ करने का झांसा देकर करता था ठगी:पुलिस ने ऑनलाइन ठगी के आरोपी को किया गिरफ्तार, सिम व एटीएम कार्ड बरामद

सवाई माधोपुर की चौथ का बरवाड़ा थाना पुलिस ने सायबर ठगी करने के आरोपी गिरफ्तार किया है। पुलिस ने भागीरथ मीणा (21) पुत्र रामजी लाल निवासी गांव ऐचेर को गिरफ्तार किया है। चौथ का बरवाड़ा थानाधिकारी हरभान सिंह ने बताया कि पुलिस को सोमवार को सायबर सेल सवाई माधोपुर से गुणशीला रेलवे फाटक के पास सायबर ठगी की सूचना मिली थी। जिस पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। जहां रोड किनारे एक संदिग्ध युवक दिखाई दिया जो पुलिस को देखकर सकपका गया। जिस पर पुलिस ने आरोपी की चैकिंग की। जांच में ऑनलाइन क्रिकेट मैच जिताकर रूपए कमाने का झांसा देकर लोगों से ठगी करना पाया। जिस पर टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया‌। पुलिस ने आरोपी से दो मोबाइल मय सिम कार्ड व एक एटीएम कार्ड भी बरामद किया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *