रूपनगर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया:पुलिस से झड़प, थाने को घेरा; चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन

रूपनगर में बुधवार को कांग्रेस पार्टी ने चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन किया। कांग्रेस का आरोप है कि चुनाव आयोग सरकार के दबाव में काम कर रहा है। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने चुनाव आयोग दफ्तर की तरफ कूच करने की कोशिश की। पुलिस ने जब नेताओं को रोकने का प्रयास किया तो दोनों पक्षों के बीच धक्का-मुक्की हुई। स्थिति को देखते हुए पुलिस ने कई कांग्रेस नेताओं को हिरासत में ले लिया। नेताओं की गिरफ्तारी के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने थाने का घेराव कर दिया। इसके साथ ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी का पुतला भी फूंका। कार्यकर्ताओं की मांग है कि उनके नेताओं को रिहा किया जाए। वे तब तक धरना-प्रदर्शन जारी रखेंगे। पुलिस प्रशासन का कहना है कि कानून-व्यवस्था के लिए यह कार्रवाई की गई है। इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *