रूपनगर में कांग्रेस नेता बोले-जिला परिषद चुनाव में धांधली:AAP विधायक के इशारे पर जबरन नामांकन ​​​​​​​फाइल रद्द की; जिला जाम की चेतावनी

रूपनगर कांग्रेस भवन में कांग्रेस जिला प्रधान अश्वनी शर्मा ने आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार पर लोकतांत्रिक प्रक्रिया को खुलेआम रौंदने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि जिला परिषद और ब्लॉक समिति चुनावों में धांधली की कोशिश की जा रही है। शर्मा ने आरोप लगाया कि पूरे पंजाब में AAP नेताओं और अधिकारियों ने कांग्रेस व अन्य दलों के उम्मीदवारों की नामांकन फाइलें छीनकर फाड़ीं और कई जगह जबरन नामांकन रद्द कराए। उन्होंने रूपनगर जिले में भी लोकतंत्र को कुचलने की सरकार की नीयत पर सवाल उठाए। विधायक के इशारे पर जबरन रद्द की फाइल उन्होंने नूरपुर बेदी ब्लॉक की घटना का विशेष रूप से उल्लेख किया। शर्मा के अनुसार, कांग्रेस के दो उम्मीदवार—हरदयाल सिंह खटड़ा और श्रीबरियान—की नामांकन फाइलें हल्का विधायक के इशारे पर जबरन रद्द कर दी गईं। शर्मा ने बताया कि जहां अन्य हलकों में नामांकन सूची शाम 4 बजे तक प्रदर्शित कर दी गई थी, वहीं नूरपुर बेदी में यह सूची शाम 7 बजे के बाद जारी की गई। इसे उन्होंने सरकार की ‘लोकतंत्र लूटने की सुनियोजित साजिश’ करार दिया। DC कार्यालय के घेराव की चेतावनी कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि यदि मतदान या मतगणना के दौरान किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या गुंडागर्दी की गई, तो चमकौर साहिब से नंगल तक जिला जाम किया जाएगा और उपायुक्त (DC) कार्यालय का घेराव भी किया जाएगा। अश्वनी शर्मा ने स्पष्ट किया कि कांग्रेस अब पीछे हटने वाली नहीं है। उन्होंने कहा, “अगर AAP पंजाब को यूपी-बिहार मॉडल बनाना चाहती है, तो हम इसे कभी सफल नहीं होने देंगे। लोकतंत्र रहेगा तभी देश बचेगा।”

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *