रूपाखेड़ी बाईपास पर कार और बाइक की टक्कर:बाइक सवार दो युवकों की मौत, कार ड्राइवर मौके से फरार

देवास के रूपाखेड़ी बाईपास के पास बुधवार की शाम एक कार और बाइक टक्कर हो गई। बाइक सवार दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद 108 एम्बुलेंस मौके पर पहुंची। दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। दोनों मृतक की पहचान किशोर पिता मदन लाल (36) निवासी उज्जैन और कृष्णालाल पिता शंकर लाल निवासी अजनोदा जिला धार के रुप में हुई है। दोनों के शव जिला अस्पताल के पीएम रूम में रखा गए है। हादसे के बाद बाइक और कार दोनों रोड के नीचे उतर गई थी। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि मृतक कहा से कहा जा रहे थे। वहीं, कार ड्राइवर मौके से फरार हो गया। मामले को पुलिस ने जांच में ले लिया है। एंबुलेंस ड्राइवर विकास योगी ने बताया कि हमारे पास सूचना मिली थी कि रूपाखेड़ी बाईपास के पास सड़क हादसा हुआ है। हम मौके पर पहुंचे और दोनों को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *