रूमर्ड बॉयफ्रेंड वेदांग रैना के साथ दिखीं खुशी कपूर:पिता बोनी और बहन जान्हवी भी नजर आए; शिखर पहाड़िया के बर्थडे पर जामनगर पहुंचे

फिल्ममेकर बोनी कपूर की बेटी और एक्ट्रेस जान्हवी कपूर की छोटी बहन खुशी कपूर अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। काफी वक्त से चर्चा है कि खुशी अपनी डेब्यू फिल्म ‘द आर्चीज’ के को-एक्टर वेदांग रैना को डेट कर रही हैं। इसी बीच दोनों साथ में एयरपोर्ट के बाहर स्पॉट हुए। इस समय खुशी और वेदांग के साथ बोनी कपूर और जान्हवी कपूर भी नजर आए। रूमर्ड बॉयफ्रेंड के साथ दिखीं खुशी कपूर दरअसल, जान्हवी कपूर गुजरात के जामनगर में अपने बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया का बर्थडे सेलिब्रेट करने पहुंची हैं। फैमिली का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में जान्हवी और बोनी कपूर मुंबई के एक एयरपोर्ट पर दिखाई दे रहे हैं। इसी वीडियो में खुशी कपूर को वेदांग के साथ देखा गया। खुशी ने अपने पालतू कुत्ते को भी गोद में उठा रखा था। खुशी के साथ पिता और बहन जान्हवी भी नजर आए इसके बाद सभी का एक और वीडियो में सामने आया, इसमें वह जामनगर एयरपोर्ट से बाहर निकलते दिखाई दे रहे हैं। खुशी की बेस्ट फ्रेंड मुस्कान भी कपूर फैमिली के साथ नजर आईं। खुशी और वेदांग ने साथ में डेब्यू किया खुशी कपूर और वेदांग रैना ने जोया अख्तर की फिल्म द आर्चीज से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद से अक्सर दोनों साथ में नजर आते हैं। हालांकि, दोनों में से किसी ने अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियली एक्सेप्ट नहीं किया है। हाल ही में इब्राहिम अली खान के साथ नजर आईं एक्ट्रेस इस बीच वर्क फ्रंट की बात करें तो खुशी इस साल दो फिल्मों में नजर आईं। उन्होंने 2025 की शुरुआत अद्वैत चंदन की रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म लवयापा से की । इस फिल्म से उन्होंने आमिर खान के बेटे जुनैद खान के साथ थिएटर में डेब्यू किया। इसके बाद वह डायरेक्टर शौना गौतम की फिल्म नादानियां में नजर आईं । इसमें खुशी के साथ सैफ अली खान और अमृता सिंह के बेटे इब्राहिम अली खान भी हैं। इब्राहिम ने इस फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *