रूम हीटर से रजाई में लगी आग:90 वर्षीय महिला की झुलसने से मौत

मऊगंज जिले में रूम हीटर से कमरे में लगी आग से 90 वर्षीय महिला की मौत का मामला सामने आाया है। घटना शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात करीब 3 बजे की है। महिला को गंभीर हालत में अस्पताल लाया गया जहां उसकी मौत हो गई। हादसा जिले के देवतालाब थाना क्षेत्र के जुड़मनिया गांव में हुआ है। मृतक ललिता तिवारी के पुत्र राजेश तिवारी ने बताया कि ठंड से बचने के लिए हमेशा रूम हीटर कमरे में लगा रहता था। बीती रात अचानक रजाई में आग लग गई। जब तक हम उनके कमरे में पहुंचते आग काफी भड़क चुकी थी। किसी तरह आग को बुझाया गया। इसके बाद ललिता तिवारी को अस्पताल लेकर आए। चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। और महिला को अस्पताल लेकर आए तो उसकी मौत हो गई पुलिस के द्वारा मार्ग कायम कर शव का पीएम कराया जा रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *