रूस बोला-यूक्रेन ने पुतिन के घर पर हमले कोशिश की:91 ड्रोन दागे; जेलेंस्की बोले- ये सरासर झूठ, हम पर हमला करने का बहाना

रूस ने सोमवार को आरोप लगाया कि यूक्रेन ने राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के नोवगोरोड में सरकारी आवास पर हमला करने की कोशिश की। रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव के मुताबिक, यूक्रेन ने 28 और 29 दिसंबर की रात 91 ड्रोन भेजे, जिन्हें रूस की एयर डिफेंस ने रोक लिया। लावरोव ने चेतावनी दी कि हमले का जवाब दिया जाएगा।
उन्होंने इस हमले को आतंकवाद करार दिया। दूसरी तरफ यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने इस आरोप को पूरी तरह खारिज किया और कहा कि रूस हम पर हमला करने का बहाना खोज रहा है। उसकी योजना कीव में यूक्रेनी सरकारी इमारतों पर हमला करने की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *