रूस में फंसे युवकों के परिजनों की पीएम से अपील::परिजन बोले, मोदी रूस के राष्ट्रपति से करे उनके बच्चों को वापस भेजने की बात

पंजाब-हरियाणा के काफी युवक रूस में गायब हैं। परिजनों का आरोप है कि उनके बच्चों को रूसी सेना में जबरन भर्ती किया गया और उसके बाद उनका बच्चों से संपर्क टूट गया। परिजनों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से गुहार लगाई है कि रूस के राष्ट्रपति से वो इस बारे में बात करें ताकि उनके बच्चे सकुशल देश लौट सकें। रूस में लुधियाना का युवक समरजीत भी फंसा है और उसके माता-पिता भी उसकी राह देख रहे हैं। पंजाब के अलग-अलग शहरों के युवक रूस में गायब बताए जा रहे हैं। अब पंजाब के कांग्रेस विधायक परगट सिंह ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मांग की है कि जो युवा रूस में गायब हैं उनके बारे में रूस के राष्ट्रपति से सीधी बात करें ताकि लोगों के बच्चे मिल सकें। झांसा देकर किया गया सेना में भर्ती रूस में लापता युवकों के परिजन आरोप लगा चुके हैं कि उनके बच्चों को नौकरी झांसा देकर सेना में भर्ती किया गया। भर्ती करने के बाद उनका संपर्क परिवार से कट गया। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भारत पहुंचे तो उन्हें उम्मीद है कि भारत सरकार उनके बच्चों की बात रूस के राष्ट्रपति के सामने जरूर उठाएगी। बच्चों की वापसी के लिए दो बार जंतरमंतर पर धरना दे चुके हैं परिजन लुधियाना से रूस में फंसे समरजीत सिंह के पिता चरणजीत सिंह ने बताया कि पंजाब व हरियाणा के काफी बच्चे रूस में गायब हैं। उन्होंने कहा कि सभी के परिजन दो बार जंतरमंतर में धरना तक दे चुके हैं। अभी तक उनके बच्चों के बारे में रूस से कोई सूचना नहीं मिली। उन्हें उम्मीद हे कि प्रधानमंत्री रूसी राष्ट्रपति के सामने ये मुद्दा जरूर उठाएंगे। कुछ युवकों की हो चुकी है मौत परगट सिंह ने प्रधानमंत्री से मांग करते हुए लिखा है कि पंजाब के पांच युवाओं की मौत की भी सूचना है जबकि काफी संख्या में मिसिंग हैं। उन्होंने कहा कि जो युवक मिसिंग हैं उनके बारे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोती पुतिन से बात करें। समय समय पर रूस से वीडियो आते रहे रूस में फंसे भारतीय युवा शुरुआती दौर में वीडियो पोस्ट करके अपनी जान काे खतरा बताते रहे। लेकिन अब लंबे समय से कोई वीडियो भी नहीं आया। जिसके बाद परिजनों की चिंता और भी बढ़ गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *