रांची | आरयू के सामुदायिक रेडियो स्टेशन रेडियो खांची 90.4 एफएम के शो रूबरू में मानसिक स्वास्थ्य विषय पर सदर अस्पताल में कार्यरत डॉ. वीणा, मनोचिकित्सक और डॉ. नाजिया, मनोवैज्ञानिक का साक्षात्कार आरजे वैभवी ने लिया। डॉ. वीणा ने बताया कि मानसिक स्वास्थ्य की समस्या छोटे बच्चों में देखने को मिल रही है। इसका मुख्य कारण मोबाइल फोन का अधिक इस्तेमाल है। डायरेक्टर डॉ. बीपी सिन्हा आदि मौजूद थे।


