सूरजपुर में रेड क्रॉस सोसाइटी ने स्थापना दिवस मनाया। 7 मई बुधवार को जिला अस्पातल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया। शिविर में जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने रक्तदान किया। रेड क्रॉस के अध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल ने जानकारी दी कि शिविर में 101 यूनिट रक्तदान का लक्ष्य रखा गया है। रेड क्रॉस सोसाइटी से जुड़े लोगों के साथ-साथ जिले के विभिन्न क्षेत्रों से लोग शिविर में पहुंचकर रक्तदान कर रहे हैं। सोसायटी के उपाध्यक्ष ओमकार पांडे ने कहा कि सभी वर्गों के लोगों का इस कार्यक्रम को पूरा सहयोग मिल रहा है। गरीब व्यक्तियों को मिलेगा लाभ शिविर में रक्तदान करने वाले एक नर्सिंग छात्र ने कहा कि इस रक्तदान से गरीब व्यक्तियों को लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि कई बार जरूरतमंद लोगों को रक्त नहीं मिल पाता है, लेकिन इस शिविर से एकत्रित रक्त उन तक पहुंच सकेगा। उन्होंने यह भी बताया कि रक्तदान से शरीर को भी लाभ होता है और सभी को रक्तदान करना चाहिए।


