रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली 10 फीट खाई में गिरी:राजगढ़ में दबने से ड्राइवर की मौत, टायर फटने से हादसा

राजगढ़ जिले के कुरावर थाना क्षेत्र के बरोड़ी गांव में शनिवार देर रात ट्रैक्टर-ट्रॉली 10 फीट नीचे खाई में गिर गई।​​​​ ड्राइवर की दबने से मौत हो गई।​​​ रविवार सुबह राहगीरों ने ड्राइवर को रेत और ट्रॉली के नीचे दबा देखा। बजरी से भरी यह ट्रैक्टर- ट्रॉली रात के समय गुजर रही थी। जिसे मुकेश धनगर (40) ट्रैक्टर चला रहा था। तभी रास्ते में बरोड़ी गांव कि पुलिया के पास अचानक ट्रॉली का टायर फट गया, जिससे ट्रैक्टर सहित पूरी ट्रॉली बेकाबू होकर खाई में जा गिरी। पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया सुबह जब लोग सड़क से गुजरे तो उन्हें खाई में रेत के ढेर के बीच इस युवक के पैर सहित आधा शरीर फंसा दिखाई दिया। घबराए लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। कुरावर पुलिस मौके पर पहुंची और मशक्कत के बाद युवक के शव को बाहर निकाला गया। शव को नरसिंहगढ़ अस्पताल भेजा गया, जहां पोस्टमॉर्टम में डॉक्टर ने पुष्टि की कि सिर और छाती में दब गया था, जिससे ट्रैक्टर चालक ने दमतोड़ दिया था, उसको सिर और छाती में गंभीर चोटें आईं थीं। हादसे में मारा गया युवक मुकेश धनगर रेत लेकर कहां से आ रहा था और कहां जा रहा था- इसकी जानकारी अब तक स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *