रेनबो क्लब फुटबॉल टूर्नामेंट में बीरबांध ने जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया

रंका | अनुमंडल मुख्यालय स्थित प्लस टू उच्च विद्यालय के मैदान में खेले जा रहे हैं रेनबो क्लब फुटबॉल टूर्नामेंट का आज अंतिम क्वार्टर फाइनल मैच कोलकाता बनाम वीरबांध के बीच खेला गया। जिसमें दोनों टीमों के द्वारा दोनों पालियों में मैच के दौरान एक भी गोल नहीं किया जा सका। इसके बाद पेनल्टी शॉट के माध्यम से वीरबांध की टीम ने एक गोल से कोलकाता की टीम को पराजित कर दिया। इसके साथ ही वीरबांध की टीम सेमीफाइनल में प्रवेश कर गई। आज के मैच का उद्घाटन सेवानिवृत शिक्षक सुनेश्वर सिंह के द्वारा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया गया। इस दौरान उन्होंने कहा कि फुटबॉल जैसे खेल के आयोजन से ग्रामीण स्तर तक के खिलाड़ियों को अपना हुनर दिखाने का मौका मिलता है। इसलिए फुटबॉल का खेल समय समय पर जरूर आयोजित किया जाना चाहिए। कार्यक्रम में निर्णायक की भूमिका में स्वप्न राउत, विश्वजीत बॉस एवं मनोज बड़ा थे, जबकि कॉमेंट्री रतन सिंह के द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम के आयोजन में रेनबो क्लब के अध्यक्ष संजय कुमार सिंहा, सचिव मुमताज रंगसाज, प्रमोद कुमार, चंद्रशेखर तिवारी, मदन भुइयां, नवीन कुमार सहित कई लोग मौजूद थे। गढ़वा | गुरुवार को जिला परिवहन पदाधिकारी के निर्देश पर गढ़वा प्रखंड के उच्च विद्यालय डुमरिया में विद्यार्थियों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया। सड़क-सुरक्षा के टीम की ओर से इस दौरान छात्रों को यातायात नियमों का हर हाल में पालन करने और वाहन चलाते समय हेलमेट व सीट बेल्ट जैसे सुरक्षित उपकरणों के इस्तेमाल से दुर्घटनाओं को कम करने के बारे में जानकारी दी गई। टीम के प्रबंधक संजय बैठा ने कहा कि सड़क पर वाहन चालकों को मोबाइल का उपयोग पूरी तरह वर्जित है। यातायात कर रहे अन्य व्यक्तियों के जान की रक्षा की जा सकती है। उन्होंने हिट एंड रन व गुड समरिटन के बारे में बताया। कहा कि सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को एक घंटा के अंदर (गोल्डन ऑवर में) अस्पताल पहुंचाने वाले व्यक्ति को पांच हजार रुपए तक की पुरस्कार राशि व प्रशस्ति पत्र दिए जाने का प्रावधान किया गया है। दुर्घटना से पीड़ित व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाने वाले अस्पताल में अपना नाम दर्ज कराएं ताकि चिकित्सक प्रमाणित कर सकें। कि घायल व्यक्ति को किसने मदद की है। उस मददकर्ता को गुड समरिटन के तहत दो हजार रुपए राशि व प्रशस्ति पत्र दी जा सके।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *