बूंदी जिले में रायथल थाना पुलिस ने नाबालिग लड़कियों के साथ रेप और छेड़छाड़ के दो अलग-अलग मामलों में आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पहले मामले में 22 सितंबर को एक परिवादी ने रिपोर्ट दर्ज कराई। उनकी 12 वर्षीय बेटी सुबह 5 बजे घर से बिना बताए चली गई थी। आरोपी उसे बहला-फुसलाकर ले गया था। आरोपी पहले भी लड़की को फोन करता था। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल मुआयना करवाया और POCSO एक्ट के तहत आरोपी को 19 सितंबर को गिरफ्तार कर लिया। दूसरे मामले में एक नाबालिग लड़की ने 17 सितंबर को पिता के साथ शिकायत दर्ज कराई। आरोपी स्कूल से घर जाते समय उसका रास्ता रोकता था। वह पीड़िता का हाथ पकड़कर खींचता और अपने साथ ले जाने की कोशिश करता था। जांच में पॉक्सो एक्ट की धारा 7/8 के तहत मामला साबित होने पर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। जिला पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र कुमार मीणा के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमा शर्मा और वृत्ताधिकारी आशीष कुमार भार्गव की देखरेख में थानाधिकारी राजाराम जाट की टीम ने दोनों मामलों में कार्रवाई की।


