रेप कर युवती को कुल्हाड़ी से काटा:जंगल में फेंका शव, 4 दिन बाद गांव वालों ने देखी लाश, पुलिस की गिरफ्त में आरोपी

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में एक युवक ने पहले नाबालिग से रेप किया फिर कुल्हाड़ी मारकर उसे काट डाला। हत्या के बाद शव को गांव के ही खेत में फेंक दिया। घटना के 4 दिन बाद ग्रामीणों ने खेत से शव बरामद किया। मामला जिले के सोनपुर थाना क्षेत्र का है। वहीं पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। अब जानिए पूरा मामला जानकारी के मुताबिक, नाबालिग नारायणपुर जिले के एक गांव की रहने वाली थी। उसी गांव का रहने वाला एक युवक संजू कुमेटी से उसकी जान-पहचान थी। 31 दिसंबर से नाबालिग घर से लापता थी। परिवार के सदस्य उसे यहां-वहां ढूंढते रहे। उसका पता नहीं चला। फिर 4 जनवरी को गांव के ही एक खेत में नाबालिग की लाश मिली। कपड़े फटे हुए थे, शरीर पर चोट के निशान थे। वहीं गांव वालों ने इसकी जानकारी परिजनों को दी। पुलिस को भी सूचना दी गई। जिसके बाद जवानों ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। जहां पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में रेप की बात सामने आई। जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। परिचित के युवक ने ही की वारदात पुलिस को पता चला कि, नाबालिग एक युवक संजू कुमेटी से संपर्क में थी। अंतिम बार भी उसी के साथ देखा गया था। जिसके बाद शक के आधार पर 5 जनवरी को उसे हिरासत में लिया गया। जिससे पूछताछ करने पर उसने रेप कर हत्या करने का राज खोल दिया। उसने पुलिस को बताया कि धारदार हथियार कुल्हाड़ी से वारकर उसे मार डाला। आरोपी को भेजा गया जेल वहीं पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। उसे जेल भी भेज दिया गया है। नारायणपुर पुलिस ने प्रेस नोट जारी कर इस मामले का खुलासा किया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि नाबालिग से दुष्कर्म और फिर हत्या मामले में जांच जारी है। …………………. इससे जुड़ी खबर भी पढ़ें… दोस्त से रेप करवाया, खुद VIDEO-कॉल पर देखता रहा: नाबालिग लड़की से मोबाइल पर शादी की; सुहागरात के नाम पर न्यूड-फोटो मांगी, ब्लैकमेल करने लगा छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में बिहार के युवक ने नाबालिग लड़की (17 साल) से मोबाइल में वर्चुअली शादी की। वीडियो कॉल के जरिए सुहागरात मनाई। आरोपी को लड़की के न्यूड फोटो वीडियो रख लिए। इसके बाद वह लड़की को ब्लैकमेल करने लगा और अजीबोगरीब डिमांड करने लगा। वीडियो वायरल होने के डर से लड़की आरोपी की सभी बात मानती गई। पढ़ें पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *