मुलताई में युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली युवती पुलिस के सामने मुकर गई। सोमवार सुबह युवती परिजन के साथ शिकायती आवेदन देने थाने पहुंची थी। उसने मामला दर्ज कराने से मना कर दिया।
इससे पहले उसने पुलिस को बताया था कि उससे दुष्कर्म हुआ है। आरोपी ने उसके अश्लील वीडियो बनाकर परिजन को भेज दिए हैं। आरोपी उसे दो साल से ब्लैकमेल कर रहा है। विरोध करने पर धमकी देता था।
क्या लिखा था शिकायत में
पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया कि हाल ही में आरोपी ने उसे बहाने से बुलाया और जबरदस्ती नशीला पेय पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान आरोपी ने युवती का अश्लील वीडियो भी बना लिया। बाद में वीडियो उसके रिश्तेदारों को भेज दिया। आदतन अपराधी है आरोपी थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह परिहार ने बताया था कि आरोपी पर मारपीट के कई मामले दर्ज हैं। पुलिस उसका जुलूस भी निकाल चुकी है। थाना प्रभारी परिहार के अनुसार, शिकायत आई है, मामले में मामला दर्ज किया जा रहा है।


