कोंडागांव पुलिस ने एक आरोपी को उत्तर प्रदेश के मेरठ से गिरफ्तार किया है। आरोपी शारिब अल्वी (20) ने घर घुसकर रेप करने की कोशिश की थी। विरोध करने पर भाग निकला था। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है. जानकारी के मुताबिक, यह मामला 29 जून 2025 की है। पीड़िता के अनुसार, वह घर पर अकेली थी। इसी दौरान दो युवक गैस चूल्हा बेचने के बहाने उसके घर आए। अकेली महिला को देखकर दोनों जबरन घर में घुस गए। विरोध के बावजूद उन्होंने रेप करने की कोशिश की। शोर मचाने पर दोनों आरोपी भाग निकले। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की। एक आरोपी आबिद (24) को 30 जून को ही गिरफ्तार कर लिया गया था। घर की घेराबंदी कर पकड़ा लेकिन दूसरा आरोपी शारिब फरार चल रहा था। पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने मेरठ में आरोपी के घर की घेराबंदी कर पकड़ा। आज कोर्ट में पेश करने पर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे संदिग्ध व्यक्तियों की सूचना तुरंत पुलिस को दें।


