रेप-हत्या के आरोपी ने दुमका जेल में लगाई फांसी:27 अप्रैल को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा था जेल, बाथरूम में बनाया था फंदा

भतीजी की दुष्कर्म करने के बाद हत्या करने के आरोपी चाचा ने दुमका जेल के बाथरूम में गमछे के सहारे फांसी लगाकर जान दे दी। मसलिया थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले पवन राय ने 16 अप्रैल की शाम खेत में शौच के लिए गई अपनी 14 साल की भतीजी की दुष्कर्म करने के बाद हत्या कर दी थी। अगले दिन पुलिस ने उसका शव बरामद किया था। 10 दिन के बाद 27 अप्रैल को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। 28 अप्रैल से आरोपी ने खाना पीना छोड़ दिया था। 30 अप्रैल को अधीक्षक के समझाने पर खाना पीना शुरू किया। एक मई की दोपहर वह नहाने के लिए जेल के बाथरूम में गया और गमछे के सहारे फांसी लगा ली। उसको लटकता हुआ देख बाकी कैदियों ने उसे नीचे उतारा और जेल के अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी मौत हो गई। इसके बाद पवन को मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ईसीजी के बाद मृत घोषित कर दिया। केंद्रीय जेल के अधीक्षक कुमार चंद्रशेखर का कहना है कि बंदी को जीवित हालत में फांसी के फंदे से उतारा गया लेकिन अस्पताल ले जाने की क्रम में उसकी मौत हो गई। उसने जेल में फांसी क्यों लगाई है, इसकी जांच की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *