रेलवे इंजीनियर की ड्यूटी के दौरान मौत:15 घंटे से लगातार कर रहे थे काम, बेटे ने कहा- सीनियर अधिकारियों का रहता था दबाव

जसीडीह रेलवे स्टेशन के सीनियर सेक्शन इंजीनियर अनिल कुमार की ड्यूटी के दौरान मौत हो गई। वे विशेष अभियान के तहत रात में ड्यूटी पर निकले थे। स्टेशन मास्टर के कमरे में शट डाउन लेने गए थे। कमरे से निकलते समय अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और वे बेहोश हो गए। स्टाफ ने तुरंत उन्हें कुंडा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पत्नी ने पुलिस को दिया लिखित आवेदन मृतक इंजीनियर की पत्नी ने पुलिस को लिखित आवेदन दिया है। मृतक के बेटे अनिकेत ने रेलवे प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ अधिकारी हमेशा दबाव बनाते थे। उनके पिता से रोजाना 15 घंटे से ज्यादा काम लिया जाता था। अनिकेत ने अपने पिता की मौत को हत्या बताया है। उन्होंने रेलवे को इसके लिए जिम्मेदार ठहराया है। मामले की जांच की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *