रेलवे कर्मचारी से सौदा कर बच्चे का किडनैप किया:गोदनामा लिखवाने और डॉक्युमेंट्स मांगने पर फेल हुआ प्लान; 3 आरोपी गिरफ्तार, एक फरार

अजमेर में किडनैप किए गए मासूम का सौदा आरोपियों ने रेलवे कर्मचारी से किया था। रेलवे कर्मचारी के कोई संतान नहीं थी। इस बीच वह एक आरोपी के संपर्क में आ गया और उनकी बातों के जाल में फंस गया। रेलवे कर्मचारी ने आरोपियों से गोदनामा लिखवाने और बच्चे के डॉक्युमेंट्स भी मांगे थे। आरोपियों का प्लान सफल होता, इस बीच ही पुलिस के हत्थे चढ़ गए। आरोपियों ने रिमांड के दौरान पुलिस पूछताछ में इस बात का खुलासा किया है। वहीं एक चौथे आरोपी के भी शामिल होने की बात सामने आई है। बता दें कि 7 महीने के मासूम बच्चे का अजमेर के आदर्श नगर की माखुपुरा पुलिया से किडनैप हुआ था। बच्चा अपने पिता चैनराज और मां के साथ सो रहा था। 27 अप्रैल की सुबह करीब 4 बजे बाइक पर आए 2 बदमाश चुपचाप चैनराज के 7 महीने और 3 साल के बच्चे को उठाया था। 3 साल का बच्चा रोने लगा तो बदमाश उसे वहीं छोड़ गए थे। पुलिस ने बच्चे को बरामद कर अब तक 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। रिमांड के दौरान पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने कई खुलासे किए है। रेलवे कर्मचारी से किया था बच्चे का सौदा पुलिस सूत्रों के अनुसार- गिरफ्तार आरोपी दीपदर्शन कॉलोनी सोमलपुर निवासी कुणाल गुप्ता, चन्द्रवरदाई नगर निवासी इन्द्रराज और दीपक सिंह आपस में दोस्त है। दीपक रेलवे में किसी अधिकारी का प्राइवेट ड्राइवर था। इस कारण उसका रेलवे में आना जाना था। रेलवे में उसकी एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी से जान-पहचान हुई। कर्मचारी ने बताया कि उसके कोई संतान नहीं है। वह और उसकी पत्नी एक बच्चा गोद लेना चाहते है। इस पर आरोपी दीपक ने उसे बातों में फंसाया। कहा कि वह बच्चा दिला देगा लेकिन रुपए लगेंगे। इस पर कर्मचारी ने 5 लाख रुपए तक का खर्चा देने की बात पर मंजूरी दी। दोस्तों ने मिलकर किडनैप किया, एक फरार आरोपी दीपक ने ये बात अपने दोस्त इन्द्रराज को बताई। इसके बाद इंद्रराज, दीपक ने अपने दोस्त कुणाल और एक अन्य को भी अपने प्लान में शामिल कर लिया। चारों ने प्री-प्लान तरीके से बच्चा चोरी किया। इसके बाद रेलवे कर्मचारी से संपर्क किया। कर्मचारी ने आरोपियों से कहा कि वह बच्चे के माता-पिता से मिलेगा। उनके आधार कार्ड की प्रति लेगा और कानूनी रूप से लिखत-पढ़त करेगा। वहीं दूसरी ओर पुलिस किडनैप हुए बच्चे और आरोपियों की तलाश में लगी थी। इस दौरान तीन आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गए। पुलिस ने कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया। रिमांड के दौरान आरोपियों ने इस बात का खुलासा किया। अब पुलिस को पूछताछ में सामने आए चौथे आरोपी की तलाश है। किडनैप से जुड़ी ये खबरें भी पढ़िए… 7 महीने के बच्चे का किडनैप मामला- मुख्य आरोपी गिरफ्तार:दो को पहले पकड़ा, तीनों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया अजमेर में सात महीने के बच्चे के किडनैप के मामले में मुख्य आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। इससे पहले दो आरोपी पकड़े जा चुके है। पुलिस ने तीनों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया। (पूरी खबर पढें) अजमेर में किडनैप बच्चे का 5 लाख रुपए में सौदा:7 महीने के मासूम का हुलिया बदला, बाहर भेजने की फिराक में थे; बदमाश गिरफ्तार अजमेर में किडनैप हुए 7 महीने के बच्चे का बदमाशों ने 5 लाख रुपए में सौदा किया था। बदमाशों ने बच्चे को किडनैप करने के बाद 24 घंटे में कई जगह बदली। उन्होंने बच्चे का हुलिया बदल दिया और उसको अच्छे कपड़े पहना दिए थे। आरोपी बच्चे को बाहर भेजने वाले थे, लेकिन उसके पहले ही पुलिस को सूचना मिली कि एक घर में 2 युवक बच्चे के साथ हैं। इस पर पुलिस ने छापा मारकर बच्चे को बरामद कर लिया। (पूरी खबर पढें) अजमेर में 7 महीने के मासूम का किडनैप:बड़ा भाई रोया तो छोड़ दिया, छोटे को ले गए; बाइक पर आए थे 2 बदमाश अजमेर में माता-पिता के साथ सो रहे 7 महीने के बच्चे को 2 बाइक सवार किडनैप कर ले गए। बदमाशों ने 3 साल के बच्चे के भी उठाया था, लेकिन वह रोने लगा। इस पर आरोपियों ने उसे वहीं छोड़ दिया। पड़ोसी ने बदमाशों को बच्चा ले जाते देखा तो आवाज लगाई कि कोई बच्चों को उठाकर ले जा रहा है। माता-पिता उठे, लेकिन तब तक बदमाश फरार हो गए। घटना आदर्श नगर थाना इलाके की है। पूरी खबर पढें

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *