बोकारो | दक्षिण पूर्व रेलवे मेंस कांग्रेस की ओर से को एडीईएन के चेंबर में परिचयात्मक एवं सौहार्दपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में रेलवे कर्मचारियों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक के दौरान कर्मचारियों के एचआर संबंधी मामलों का रेलवे नियमों के अनुरूप शीघ्र निष्पादन, रेलवे क्वार्टरों से जुड़ी शिकायतों के त्वरित समाधान, रेलवे कॉलोनी में बन रही नई सड़कों के साथ स्पीड ब्रेकरों पर सफेद मार्किंग कराने तथा कर्मचारियों की अन्य ज्वलंत समस्याओं पर चर्चा की गई। सभी मुद्दों पर सकारात्मक रुख अपनाते हुए समस्याओं के शीघ्र समाधान और आवश्यक सुधार कार्य कराने का आश्वासन दिया गया।


