छत्तीसगढ़ में ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों की मुश्किलें बढ़नी वाली है क्योंकि 21 मई से 9 ट्रेनें कैंसिल रहेगी। इसमें से चार गाड़ियां अलग-अलग दिनों में 28 जून तक रद्द रहेगी। भीषण गर्मी में यात्रियों की परेशानियां और बढ़ सकती है। ट्रेनों के रद्द होने पर दैनिक रेल यात्री संघ ने नाराजगी जताई है। संघ के अध्यक्ष अश्वनी शुक्ला ने आरोप लगाया है कि लोकल और पैसेंजर ट्रेनों को रद्द कर एक्सप्रेस ट्रेनों, वंदे भारत, दूरंतो और मालागाड़ी को रवाना किया जा रहा है। दरअसल, रेलवे के मुताबिक, अलग-अलग रेल मंडल में इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट का काम चल रहा है जिसके कारण ट्रेनें कैंसिल की गई है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने दावा किया है कि यह काम तेजी से कराया जा रहा है, जिसके चलते फिलहाल, यात्रियों को थोड़ी दिक्कत हो रही है। काम पूरा होने के बाद यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी। रद्द होने वाली गाड़ियां परिवर्तित मार्ग से चलने वाली गाड़ियां चक्रधरपुर और रायपुर रेल मंडल में होगा काम चक्रधरपुर मंडल के गामहारीया व सीनी सेक्शन में टीआरटी मशीन से डवलपमेंट का काम होगा, जिसके लिए मेगा ब्लॉक लिया जाएगा। इसके साथ ही रायपुर मंडल के अप एवं मिडिल लाइन पर एलसी नंबर 378 निपनिया यार्ड ईस्ट एंड पर रिलिविंग गर्डर की डी- लॉन्चिग के लिए ट्रैफिक कम पावर ब्लॉक लिया जाएगा। यह ब्लॉक 20 एवं 21 मई की रात 21.30 बजे से 1.30 बजे तक अपलाइन पर 4.00 बजे यातायात सह विद्युत ब्लॉक और 20-21 मई की रात 21.30 बजे से 12.55 बजे तक अप और मिडिल लाइन पर ब्लॉक रहेगा। इस काम के लिए कुछ गाड़ियां का परिचालन प्रभावित रहेगा। वहीं, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के चक्रधरपुर मंडल के गामहारीया व सीनी सेक्शन में इंफ्रास्ट्रक्चर डवलपमेंट के लिए मेगा ब्लॉक कर काम किया जाएगा। वहीं, रायपुर रेल मंडल के निपनिया यार्ड पर रिलिविंग गर्डर की डी-लांचिंग होगी, जिसके लिए ट्रैफिक कम पावर ब्लॉक लिया जाएगा। ……………………… इससे जुड़ी खबर भी पढ़ें… छत्तीसगढ़ से झारखंड-महाराष्ट्र जाने वाली 3 ट्रेनें कैंसिल:2 ट्रेनों का रूट बदला; 12 से 30 मई तक अलग-अलग दिनों में नहीं चलेगी छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली तीन ट्रेनों को रेलवे ने कैंसिल कर दिया है। ये ट्रेनें 12 मई से 30 मई तक अलग-अलग दिनों में नहीं चलेगी। इसके अलावा रेलवे ने 2 ट्रेनों के रूट बदल दिए हैं। इससे झारखंड और महाराष्ट्र जाने वाले यात्रियों को परेशानी हो सकती है। पढ़ें पूरी खबर…


