रेलवे का सामना चुराने वाले 2 गिरफ्तार:कंस्ट्रक्शन कंपनी का JCB ऑपरेटर निकला मास्टरमाइंड, 25 लाख का माल बरामद, न्यायिक रिमांड पर भेजा जेल

छत्तीसगढ़ के कोरबा में गेवरा रोड से पेंड्रा रोड के बीच निर्माणाधीन रेलवे लाइन परियोजना से निर्माण सामग्री के गबन के मामले में कार्रवाई की गई है। पुलिस ने इस मामले में सोमवार को कंस्ट्रक्शन कंपनी के जेसीबी ऑपरेटर समेत 2 आरोपियों को अरेस्ट किया है। मामला कटघोरा थाना क्षेत्र का है। दरअसल, आरोपी जेसीबी ऑपरेटर तेजबहादुर पटेल पिछले कई महीनों से रेलवे निर्माण सामग्री चोरी कर कबाड़ी को बेच रहा था। इस मामले में राहुल सिंह मरकाम की संलिप्तता भी सामने आई है। जो कंपनी में ही काम करता है। इसके अलावा कुछ कर्मचारियों को गुमराह कर घटना को बाहरी लूट के रूप में दर्शाने का प्रयास किया गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त जेसीबी वाहन, रेलवे लोहे के स्लीपर के टुकड़े और कैश जब्त की है। इस तरह पुलिस ने 25 लाख 6 हजार रुपए का माल जब्त किया है। जानिए क्या है पूरा मामला ? 28 जनवरी की रात निर्माणाधीन रेलवे लाइन परियोजना से निर्माण सामग्री चोरी हो गए थे। जिसकी इंटरनेशनल लिमिटेड कंपनी ने कटघोरा थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में रेलवे साइड सिंघिया और सुतर्रा स्थित स्टोर से लोहे के स्लीपर और अन्य निर्माण सामग्री के गायब होने की जानकारी दी गई थी। शिकायत के बाद पुलिस ने मामले की गहन जांच शुरू की। जांच के दौरान कंपनी कर्मचारियों, सुरक्षा गार्डों और अन्य संबंधित लोगों से विस्तृत पूछताछ की गई। जांच में स्पष्ट हुआ कि यह किसी बाहरी लूट या डकैती की नहीं, बल्कि कंपनी के भीतर कार्यरत व्यक्तियों के पद के दुरुपयोग से किया गया आंतरिक गबन है। पूछताछ में जुर्म स्वीकारा जांच के आधार पर पुलिस ने बीएनएस की धारा 316(5), 317(2), 317(3) और 3(5) के तहत केस दर्ज किया। इसके बाद जेसीबी ऑपरेटर तेजबहादुर पटेल और सहयोगी राहुल सिंह मरकाम को हिरातस में लिया। पूछताछ में दोनों ने जुर्म स्वीकार किया। आरोपियों के कब्जे से जेसीबी, रेलवे लोहे के स्लीपर के टुकड़े और कैश जब्त कर कोर्ट में पेश किया। जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *