रेलवे केबल में लगी आग, VIDEO:लाखों का नुकसान, गुमानपुरा में मकान में आग, मोबाइल एसेसरीज जली

शहर में बीते 30 घंटो में अलग अलग जगहों पर आगजनी की घटनाएं हुई। निगम के दमकलकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आज पर काबू पाया। पहली घटना गुरुवार तड़के 2 करीब रेलवे कॉलोनी इलाके में हुई। यहां रेलवे की केबल के बंडलों (रोल) में अचानक आग लग गई। इस घटना में लाखों कीमत की केबल जलकर नष्ट हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंची नगर निगम की दमकल ने बड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चला है। निगम के चीफ फायर ऑफिसर राकेश व्यास ने बताया घटना तड़के 2 से 3 बजे के बीच की है। दो दमकल मौके पर पहुंची थी। करीब1 घंटे की मशक्कत में आग पर काबू पाया। सूत्रों ने बताया कि यह घटना बंद पड़े क्रॉसिंग गेट के पास वरिष्ठ खंड अभियंता (रेल पथ नॉर्थ) और सीनियर सेक्शन इंजीनियर (कार्य प्रथम) ऑफिस के सामने हुई है। यहां पर सड़क किनारे बड़ी संख्या में सिग्नल और टेलीफोन केबल के बड़े-बड़े बंडल रखे हुए हैं। यह बंडल निर्माण विभाग के बताए जा रहे हैं। आग इन्हीं बंडलों में लगी है। आग इतनी तेज थी कि ऊंची-ऊंची लपटों की चपेट में आकर कई बंडल जलकर पूरी तरह नष्ट हो गए। इस बारे में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ जैन का कहना है कि आग लगने के कारण सामने नही आए है। नुकसान कितना हुआ इस बारें में जानकारी ली गई है। अधिकारियों को मामले की जांच के आदेश दिए हैं। कार में आग लगी
चीफ फायर ऑफिसर राकेश रोशन ने बताया गुरुवार रात व शुक्रवार तड़के दो अलग अलग जगहों पर आग लगी। रात 1 बजे करीब राधिका रिसोर्ट के पास एक खड़ी कार में आग लग गई। जो हवा के साथ बढ़ती हुई झाड़ियो तक फैल गई। जिसे दमकलकर्मियों ने बुझाया। आग लगने से कार में काफी नुकसान हुआ। मकान में आग,मोबाइल एसेसरीज जली वही तड़के 4 बजे करीब गुमानपुरा टीचर्स कॉलोनी में एक मकान में आग लग गई आज मकान के दूसरे फ्लोर पर लगी थी। यहां मोबाइल एसेसरीज रखी हुई थी। सूचना पर निगम की दमकल मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। आग लगने से कुछ मोबाइल एसेसरीज व अन्य सामान जला है। गनीमत रही कोई जनहानि नहीं हुई। आग लगने के कारणों की पड़ताल की जा रही है। ये मकान किसी ने किराए से ले रखा था। सेंकड फ्लोर पर गोदाम बना रखा था। आग बुझाने के लिए दमकलकर्मियों को दरवाजा तोड़ना पड़ा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *