रेलवे कॉलोनी की समस्याओं संबंधी कैंप लगाया

अमृतसर | फिरोजपुर रेल मंडल प्रबंधक संजय साहू के निर्देशन में आईओडब्ल्यू कार्यालय में रेलवे कॉलोनी और स्टाफ क्वार्टरों के रख-रखाव से संबंधित कर्मचारियों एवं उनके परिवारजनों की समस्याओं के हल करवाने के लिए एक कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में लगभग 50 शिकायतें प्राप्त हुईं, जो रेलवे कॉलोनी के विभिन्न निवासियों द्वारा दर्ज कराई गई थीं। यह कैंप सौहार्दपूर्ण वातावरण में आयोजित किया गया। इसी क्रम में लुधियाना में 28 जुलाई 2025 और जालंधर सिटी में 29 जुलाई 2025 को आईओडब्ल्यू कार्यालय में कैंप का आयोजन किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *