रेलवे को-ऑपरेटिव बैंक का 80वां स्थापना दिवस:बढ़ते कर्मचारियों और खाताधारकों के साथ बढ़ाया सेवाओं का दायरा, 92% रेलकर्मी सदस्य

दी रेलवे एम्प्लॉयज को-ऑपरेटिव बैंक ने शनिवार को अपना 80वां स्थापना दिवस मनाया। कार्यक्रम बैंक मुख्यालय, डीआरएम ऑफिस के सामने आयोजित किया गया। यह समारोह बैंक के संस्थापक लाला जगन्नाथ की स्मृति में रखा गया, जिनके नेतृत्व में 1945 में बैंक की शुरुआत हुई थी। स्थापना दिवस के मौके पर बैंक से जुड़े अधिकारी और कर्मचारी शामिल हुए। बैंक ने आठ दशक में लगातार बढ़ते कर्मचारियों और खाताधारकों के साथ अपनी सेवाओं का दायरा बढ़ाया है। जयपुर मंडल में मौजूदा समय में बड़ी संख्या में रेलकर्मी बैंक के सदस्य हैं और बैंक से रोजमर्रा के बैंकिंग काम लेते हैं। 92% से ज्यादा रेलकर्मी सदस्य
बैंक उपाध्यक्ष राजेश वर्मा ने बताया कि जयपुर मंडल में करीब साढ़े दस हजार कर्मचारी काम करते हैं, जिनमें से 92 परसेंट से अधिक को-ऑपरेटिव बैंक के सदस्य हैं। वर्मा ने बताया कि रेलकर्मियों की पहली पसंद यह बैंक है, क्योंकि उन्हें बैंकिंग संबंधी अधिकांश काम यहीं से आसान तरीके से पूरे हो जाते हैं। उन्होंने कहा कि नवंबर 1945 में बैंक की नींव रखी गई थी और इन 80 सालों की यात्रा संगठन, सदस्यों और कर्मचारियों के साथ के कारण संभव हुई है। कार्यक्रम में बैंक डायरेक्टर देशराज सिंह, मीठा लाल मीना (ईक्यू सेल), सीईओ आर.के. खूंटेटा समेत कई अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *