रेलवे जीएम ने किया 5 स्टेशनों का निरीक्षण:अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत चल रहे कार्यों की समीक्षा, यात्री सुविधाओं का लिया जायजा

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, बिलासपुर जोन के महाप्रबंधक तरुण प्रकाश ने बिलासपुर-पेंड्रारोड सेक्शन के पांच स्टेशनों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने करगी रोड, सलकारोड, बेलगहना, खोडरी और पेंड्रारोड स्टेशन का दौरा किया। महाप्रबंधक ने अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत चल रहे विकास कार्यों की गुणवत्ता की जांच की। करगीरोड स्टेशन में उन्होंने स्टेशन परिसर, पेनल रूम और स्लीपर प्लांट का निरीक्षण किया। सलकारोड और बेलगहना स्टेशन में यार्ड, क्रासिंग और सिग्नल इंटरलाकिंग प्वाइंट्स की जांच की। पेंड्रारोड स्टेशन में यात्री सुविधाओं से जुड़े निर्माण कार्यों का जायजा लिया। स्टेशन परिसर, सर्कुलेटिंग एरिया और क्रू लॉबी का निरीक्षण किया। खोडरी स्टेशन में सर्कुलेटिंग एरिया और पैनल रूम की सुरक्षा व्यवस्था देखी। खोडरी-खोंगसरा घाट सेक्शन में रेलवे सुरक्षा मानकों की समीक्षा की। डाउन लाइन में स्थित टनल और रेलवे ब्रिज का बारीकी से निरीक्षण किया। अधिकारियों को कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *