रेलवे जीएम ने बाड़मेर रेलवे-स्टेशन वेटिंग रूम से लिया फीडबैक:युवाओं से सुविधाओं को लेकर पूछा; टिकट खिड़की, पार्किग और सफाई व्यवस्थाओं को देखा

उतर पश्चिमी रेलवे के महाप्रबंधक अभिताभ शनिवार को दो दिवसीय बाड़मेर दौर को लेकर पहुंचे। 16.81 करोड़ की लागत से तैयार हुआ रेलवे स्टेशन का बारीकी से निरीक्षण किया। इस दौरान जीएम ने टिकट खिड़की, पार्किग की व्यवस्थाओं को देखा। साथ ही सफाई व्यवस्था का भी जायजा लिया। वेटिंग रूम में बैठे पैसेंजर से बातचीत की। उनसे सुविधाओं को लेकर फीडबैक लिया। दरअसल, भारत अमृत योजना के तहत 16.81 करोड़ की लागत से बाड़मेर रेलवे स्टेशन का जीर्णोद्वार किया गया। निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। आगामी दिनों में इस रेलवे स्टेशन का उद्घाटन किया जाएगा। ऐसा बताया जा रहा है कि रेलवे मंत्री अश्वनी वैष्णव रेलवे स्टेशन का उद्घाटन करने का प्रोग्राम प्रस्तावित है। शनिवार को सुबह रेलवे जीएम अभिताभ बाड़मेर रेलवे स्टेशन पर पहुंचे। वहां पर रेलवे स्टेशन के वेटिंग हॉल, टिकट खिड़की, पार्किग सहित सफाई व्यवस्था का फीडबैक लिया। अभिताभ वाशिंग लाइन, कोच केयर, रेलवे कॉलोनी, रेलवे पार्क का भी निरीक्षण कर रहे है। इस दौरान उनके साथ में रेलवे डीआरएम अनुराग त्रिपाठी समेत रेलवे अधिकारी साथ में मौजूद रहे। कल मुनाबाव जाने का प्रोग्राम प्रस्तावित जीएम अभिताभ कल बाड़मेर से इंटरनेशनल बॉर्डर मुनाबव जाने का प्रोग्राम प्रस्तावित है। वहां तक इलेक्ट्रिफिकेशन, समेत सुविधाओं को लेकर जायजा लेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *