रेलवे ट्रैक पर आमने-सामने से भिड़ीं मशीनें:नीमच में चार कर्मचारी घायल; मेंटेनेंस कार्य के दौरान हिंगोरिया फाटक पर हादसा

नीमच के हिंगोरिया फाटक पर रेलवे मेंटेनेंस कार्य के दौरान एक हादसा हो गया। ट्रैक पर काम कर रही दो रेलवे मशीनें आपस में टकरा गईं, जिसमें चार कर्मचारी घायल हो गए। घटना सोमवार दोपहर की है। एक ट्रैकिंग/मेंटेनेंस मशीन पहले से ट्रैक पर खड़ी थी। इसी दौरान मंदसौर की दिशा से आ रहा एक टावर व्हीकल (निरीक्षण यान) अनियंत्रित होकर उससे टकरा गया। टक्कर की वजह से दोनों मशीनों में सवार कर्मचारी घायल हो गए। घायलों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, रेलवे टीम नियमित मेंटेनेंस का कार्य कर रही थी। मशीनों के संचालन में लापरवाही को दुर्घटना का संभावित कारण बताया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही रेलवे अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी गई है ताकि हादसे के सही कारणों का पता चल सके। तस्वीरें देखिए

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *