रेलवे ने चलाई विंटर वेकेशन व उर्स स्पेशल ट्रेन:रतलाम होकर चलेगी अमृतसर-मुंबई सेंट्रल एवं बांद्रा टर्मिनस-अजमेर वीकली ट्रेन

रेलवे अमृतसर-मुबंई सेंट्रल के बीच विंटर वेकेशन होलिडे स्पेशल एवं उर्स के लिए बांद्रा टर्मिनस से अजमेर के लिए स्पेशल विकली ट्रेन चलाने जा रहा है। यह दोनों ट्रेन वेस्टर्न रेलवे रतलाम मंडल के रतलाम स्टेशन से होकर गुजरेगी। अमृतसर-मुबंई सेंट्रल स्पेशल ट्रेन दो-दो फेरे लगाएगी। बांद्रा टर्मिनस-अजमेर स्पेशल ट्रेन तीन-तीन फेरे लगाएगी। अमृतसर-मुबंई सेंट्रल स्पेशल ट्रेन गाड़ी संख्‍या 04662 अमृतसर मुंबई सेंट्रल स्‍पेशल 28 दिसंबर 2024 को अमृतसर से 06.35 बजे चलकर रतलाम मंडल के नागदा (05.14/05.16) एवं रतलाम (06.06/06.16) होते हुए आरंभिक स्‍टेशन से गाड़ी प्रस्‍थान के अगले दिन 17.45 बजे मुबंई सेंट्रल पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्‍या 04661 मुंबई सेंट्रल अमृतसर स्‍पेशल 25 एवं 29 दिसंबर 2024 को मुबंई सेंट्रल से 23.05 बजे चलकर रतलाम मंडल के रतलाम (10.34/10.44) एवं नागदा (11.34/11.36) होते हुए आरंभिक स्‍टेशन से गाड़ी प्रस्‍थान के तीसरे दिन 10.15 बजे अमृतसर पहुंचेगी। यहां रहेगा स्टॉपेज यह ट्रेन दोनों दिशाओं में जालंधर सिटी, लुधियाना, सानेहवाल, चंडीगढ़, अंबाला कैंट, नई दिल्‍ली, मथुरा जंक्‍शन, कोटा जंक्‍शन, शामगढ़, नागदा, रतलाम, गोधरा, वडोदरा, उधना, वलसाड, वापी एवं बोरीवली स्‍टेशनों पर स्टॉपेज दिया है। यह ट्रेन थर्ड एसी इकोनॉमी कोच के साथ चलेगी। बांद्रा टर्मिनस अजमेर उर्स स्पेशल ट्रेन गाड़ी संख्‍या 09027 बांद्रा टर्मिनस अजमेर स्‍पेशल 26 दिसंबर 2024 से 09 जनवरी 2025 तक बांद्रा टर्मिनस से प्रति गुरुवार को 12.15 बजे चलकर रतलाम मंडल के रतलाम (22.20/22.30 गुरूवार), मंदसौर (23.35/23.40), नीमच (00.40/00.42, शुक्रवार) एवं चित्‍तौड़गढ़ (01.30/01.35) होते हुए शुक्रवार को 06.25 बजे अजमेर पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्‍या 09028 अजमेर बांद्रा टर्मिनस स्‍पेशल 27 दिसंबर 2024 से 10 जनवरी 2025 तक अजमेर से प्रति शुक्रवार को 10.25 बजे चलकर रतलाम मंडल के चित्‍तौड़गढ़ (14.00/14.05, शुक्रवार), नीमच (14.49/14.51), मंदसौर (15.29/15.31) एवं रतलाम (17.30/17.40) होते हुए शनिवार को 04.20 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुंचेगी। यहां रहेगा स्टॉपेज इस ट्रेन का दोनों दिशाओं में बोरीवली, पालघर, दहानु रोड, वापी, वलसाड, उधना, भरूच, वडोदरा, गोधरा, रतलाम, मंदसौर, नीमच, चित्‍तौड़गढ़, भीलवाड़ा, बिजयनगर एवं नसिराबाद स्‍टेशनों पर स्टॉपेज दिया है। यह ट्रेन 20 सामान्‍य कोच के साथ चलेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *