रेलवे ने टिकट चेकिंग से फरवरी में कमाया 2.51 करोड़ रुपए

जालंधर | उत्तर रेलवे के फिरोजपुर मंडल ने टिकट चेकिंग अभियानों तहत फरवरी 2026 में कुल 2.51 करोड़ की आय अर्जित की। यह आंकड़ा पिछले साल यानी फरवरी 2025 में हुई 1.94 करोड़ की आय की तुलना में लगभग 29 प्रतिशत अधिक है। फरवरी में बिना टिकट यात्रा, अनियमित यात्रा, अनबुक्ड लगेज और धूम्रपान जैसे रेलवे नियमों के उल्लंघन के कुल 36,282 मामले पकड़े गए। स्टेशन परिसर में गंदगी फैलाने पर 344 यात्री पकड़े गए। मंडल रेल प्रबंधक संजीव कुमार ने कहा कि फिरोजपुर मंडल द्वारा यात्रियों में टिकट लेकर यात्रा करने, स्वच्छता बनाए रखने एवं रेलवे नियमों का पालन सुनिश्चित करने हेतु निरंतर टिकट जांच अभियान चलाया जा रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *