जालंधर| चुनमुन चौक में देर रात 11:30 बजे के करीब ओवर स्पीड एक्सयूवी ने ऑल्टो कार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयानक थी कि एक्सयूवी (स्कॉर्पियो) पलटियां खाते हुए रोड किनारे जा गिरी। हादसे में दोनो गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गई। राहगीरों ने किसी तरह से पुलिस को सूचना दी। जिन्होंने मौके पर पहुंच कर दोनों गाड़ियों को साइड पर करवाया। कार चालक रमेश निवासी रामामंडी ने बताया कि वह रामामंडी से किराए पर गाड़ी लेकर आ रहा था कि कूल रोड से आ रही स्कॉर्पियो ने टक्कर मार दी। टक्कर के कारण उनकी कार का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। उसने बताया कि एक्सयूवी एक लड़की चला रही थी। जिसने मौके पर फोन कर अपने परिजनों को बुलाया और वहां से चली गई। राहगीरों ने बताया कि स्कॉर्पियो ओवर स्पीड थी। इसमें केवल महिला ही थी। वहीं, थाने से मौके पर पहुंचे एएसआई नरेंद्र ने कहा कि कार सवार दो युवक घायल हुए हैं। जिन्हें मामूली चोटें आई हैं। बाकी जांच की जा रही है।


