ऑटोकैड ड्राइंग प्रतियोगिता में अगम फर्स्ट

जालंधर| मेहर चंद पॉलिटेक्निक कॉलेज में नेशनल साइंस डे के उपलक्ष्य में ऑटोकैड ड्राइंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में आठ विद्यार्थियों ने भाग लिया और अपनी तकनीकी ड्राइंग क्षमता एवं रचनात्मक सोच का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का मूल्यांकन मैकेनिकल विभाग से सुषांत, ऑटोमोबाइल विभाग से साहिल तथा सिविल इंजीनियरिंग विभाग से जसपाल द्वारा किया गया। परिणामों के अनुसार अगम कुमार ने पहला, बलराज सिंह ने दूसरा तथा जतिन अटवाल ने तीसरा स्थान हासिल किया। विजेताओं को प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। प्रिंसिपल डॉ. जगरूप सिंह ने सभी विजेताओं एवं प्रतिभागियों को बधाई देते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण एवं तकनीकी दक्षता को और अधिक सशक्त बनाते हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *